Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को उक्रांद का समर्थन

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति द्वारा यमुनोत्री को अलग जिले की मांग के लिए चलाए जा रहे आंदोलन मे पूर्ण समर्थन दिया गया। उक्रांद का कहना है कि 2011 में भी चार जिलों को पृथक जिला बनाए जाने के लिए शासनादेश जारी हुआ था। जिसमें डीडीहाट, रानीखेत, यमुनोत्री और कोटद्वार का नाम आया, लेकिन स्थानीय विधायक को विधानसभा भेजने के पाश्चात इन्होंने कभी इस विषय पर चर्चा नहीं की।

उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का विकास तभी सम्भव है जब छोटे जिले होंगे और लोगों को जरुरी काम के परेशान ना होना पडे। कहा कि उक्रांद हमेशा छोटे जिलों के पक्ष में रही है, ताकि आम जनमानस को जिले से मिलने वाले विकास के कार्यो एवं अन्य सुविधाओं के लिए परेशान ना होना पड़े, इस दौरान उनके साथ केंद्रीय प्रचार सचिव अशोक नेगी, केंद्रीय संगठन सचिव राजेश्वरी रावत आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *