Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मिर्जापुर में पुआल में आग लगने से तीन बच्चों की मौत

मिर्जापुर में पुआल में आग लगने से तीन बच्चों की मौत
मड़िहान थानाक्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव में पुआल में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बहन व एक भाई था। बड़ी बहन बाहर खेल रही थी। अन्य दो बच्चे पुआल में सोए थे। पुआल में आग कैसे लगी? इसका कुछ पता नहीं चल सका। मड़िहान पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है
पचोखरा खुर्द गांव निवासी जितेंद्र धरकार किसान हैं। घर से पांच सौ मीटर दूर सिवान में उनका खलिहान है। धान की मड़ाई का कार्य चल रहा था। खलिहान में ही पुआल रखा हुआ था। जितेंद्र के तीनों बच्चे खलिहान में रखे पुआल में ही थे। इनमें रानी (3) व हर्षित (5) वर्ष पुआल में सो रहे थे। बड़ी बेटी सुनैना (7) वहीं खेल रही थी। परिवार के अन्य लोग खेत की जुताई करा रहे थे। शाम लगभग पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल में आग लग गई। इससे तीनों बच्चे आग में झुलसने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन व आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग से तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुआल में आग कैसे लगी? कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *