प्रयागराज
डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की बसपा ने तेज की तैयारी
प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का 66वां परिनिर्वाण दिवस छह दिसंबर को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी है। इसके लिए बसपा नेता कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की ओर से डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को अलोपीबाग (चुंगी) स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान के परिसर में सुबह 11 बजे से कई कार्यक्रम रखे गए हैं। बसपा जिला कमेटी ने जनपद के सभी बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व समर्थकों को कार्यक्रम में बुलाया है। इसमें बसपा के कई मुख्य सेक्टर प्रभारी पहुंचेंगे। इसके अलावा मलिन बस्तियों में पार्टी की ओर से जागरुकता दिवस आयोजित कर कार्यक्रम किए जाएंगे। कई अन्य संस्थाओं ने भी छह दिसंबर पर कार्यक्रम की तैयारी की है।











Leave a Reply