Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

31 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – रविवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – दशमी दिन – 09:59 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – मघा दिन – 10:06 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – ब्रह्म रात्रि-09:27 मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक में दिन – 09:59 मि. तक।
मूल – मघा का दिन – 10:06 तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – सायं – 04:30 मि. से 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:27 मि.।
सूर्यास्त – 05:33 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश – भद्रा मृत्यु लोक में दिन – 09:59 मि. तक, यात्रा में वर्जित यमघंट योग दिन – 06:08 मि. तक।

कल- रंभा एकादशी व्रत सबका,गो वत्स द्वादशी प्रदोष व्यापिनी, प्रदोष काल में बछड़े सहित गाय का पूजन एवं गौ दान करने से भगवान लक्ष्मीनारायण की कृपा प्राप्त होती है।

मेष राशि – आज के दिन किये गये प्रयास सफल रहेंगे।कार्य को सुचारु रूप से पूर्ण करें‌कार्य की प्रशंसा होगी।मित्र व संबंधियों के सहयोग से मान-सम्मान मिलेगा। अनावश्यक झंझटों में न पड़ें। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा।

वृष राशि – आज घर में अतिथियों का आगमन होगा।उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आज व्यस्तता अधिक रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

कर्क राशि – आज किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी।अनावश्यक खर्च हो सकता है।आज अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।तनाव रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

सिंह राशि – आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता रहेगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि – आज कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना है। नया काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी।नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं परन्तु तत्काल लाभ नहीं होगा। जल्दबाजी न करें।

तुला राशि – आज पूजा-पाठ में मन लगेगा सत्संग का लाभ मिलेगा देव-दर्शन की योजना बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि – आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।आज मेहनत अधिक होगा इस लिए स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। कुसंगति से बचने की कोशिश करें वरिष्ठजनों की सलाह मानें लाभ होगा।

धनु राशि – आज दांपत्य जीवन सुखमय होगा।राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों की बातों में न आएं। लेन-देन में सावधानी रखें। अपनों का ख्याल रखें।

मकर राशि – आज नौकरी में आपका अधिकार बढ़ सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त हो सकती है। कई दिनों से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।

कुंभ राशि – आज आप से कोई रचनात्मक कार्य होने की संभावना है ।आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन रही है। मित्र व सगे संबंधियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जरूरी कागजों को ध्यान रखें।

मीन राशि – आज किसी के अनुचित व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों से अपेक्षा न करें अपना काम स्वयं करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *