Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वाराणसी को जानना है करीब से, तो वहां पर अवश्य करें यह पांच चीजें

वाराणसी को जानना है करीब से, तो वहां पर अवश्य करें यह पांच चीजें

अगर आप वाराणसी को करीब से जानना चाहती हैं तो आपको वहां पर यह पांच चीजें अवश्य करनी चाहिए। 
वाराणसी एक ऐसा शहर है, जो ना केवल देश बल्कि दुनिया के लिए भी आकर्षण का केन्द्र रहा है। इसे दुनिया के सबसे पुराने शहर के रूप में जाना जाता है। हालांकि, इस दावे में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ ठीक-ठीक नहीं कहा जा सकता। लेकिन एक बात तो सत्य है कि यह शहर धार्मिक दृष्टिकोण से एक खासा महत्व रखता है। यह शहर दुनिया के हर हिंदू के लिए एक ऐसी जगह के रूप में जाना जाता है जहां उन्हें अपने जीवन में कम से कम एक बार अवश्य जाना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि अगर लोग यहां गंगा में डुबकी लगाते हैं तो ना केवल उनके इस जन्म के बल्कि पिछले जन्मों में किए गए पाप भी धुल जाते हैं। यहां पर वर्षभर आंगतुकों और श्रद्धालुओं को आना-जाना लगा रहता है। अगर आपने भी वाराणसी जाने का प्लॉन बनाया है और आप इस शहर को अधिक करीब से जानना चाहती हैं तो ऐसे में आपको यहां पर यह पांच काम अवश्य करने चाहिए-
मंदिरों में करें दर्शन
अगर आप वाराणसी जा रही हैं और मंदिरों के दर्शन ना करें, यह तो हो ही नहीं सकता। शहर की एक अत्यंत समृद्ध हिंदू परंपरा है। यहां पर आपको हर सड़क पर किसी ना किसी हिंदू भगवान का मंदिर मिलेगा। आपको यहां पर गोल्ड प्लेटेड काशी विश्वनाथ मंदिर में अवश्य जाना चाहिए। इतिहास और पौराणिक कथाओं से परिपूर्ण, 18वीं शताब्दी का यह मंदिर यहां आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का सबसे प्रतिष्ठित स्थान है। स्वयंभू दुर्गा का नागर शैली का मंदिर भी सर्वाधिक पूजनीय है। वैसे यहां पर अन्य लोकप्रिय मंदिर संकट मोचन हनुमान, अन्नपूर्णादेवी और कालभैरव के हैं। आप वहां पर भी एक बार अवश्य जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *