Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

29 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – अष्टमी दिन – 09:26 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – पुष्य दिन – 08:20 मि. तक उपरांत श्लेषा।
योग – शुभ रात्रि-11:43 मि. तक उपरांत शुक्ल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मूल – श्लेषा का है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 10:30 मि. से 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:25 मि.।
सूर्यास्त – 05:35 मि.।
व्रत – राधा अष्टमी व्रत।
पर्व – राधा अष्टमी।

आज विषेश – श्री राधा जयन्ती श्री राधा अष्टमी व्रत।,मथुरा में श्री राधा कुण्ड में स्नान, दिन – 09:28 मि. के बाद मूल प्रारंभ।

कल- भद्रा रात्रि मृत्यु लोक की – 09:53 मि. के बाद। शनिवार एवं रिक्ता तिथि के संयोग से सिद्ध योग तथा यायी जय योग दिन – 09:58 मि. तक।

मेष राशि – आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।

वृष राशि – आज सगे संबंधियों के साथ समय अच्छा बीतेगा। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी।

मिथुन राशि – आज आप अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क राशि – आज मन अशांत रहेगा। आपकी मनः स्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन में उलटे-सीधे विचार आएंगे। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग का अभाव हो सकता है। मन को सबल रखें। हो सके तो आज कम बोलें और ज्यादा सुनें।

सिंह राशि – आज मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या राशि – आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज के दिन रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें ।

तुला राशि – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि – आज आपका स्वास्थ्य नरम रह सकता है। सुस्ती रहेगी खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं।

धनु राशि – आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संबंध अच्छा होगा।

मकर राशि – आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा।

कुंभ राशि – आज भाग्य आपके अनुकूल है।पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज का दिन संयम और शांति से गुजारने की सलाह है।आज किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *