Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

25 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – पंचमी रात्रि – 04:55 मि. तक उपरांत षष्टी।
नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि – 02:10 मि. तक उपरांत आद्रा।
योग – परिघ रात्रि-11:46 मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष रात्रि – 12:53 मि. तक उपरांत मिथुन राशि।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 07:59 मि. से 09:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:23 मि.।
सूर्यास्त – 05:37 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश – सर्वार्थ एवं अमृत सिद्धि योग रात्रि – 02:10 मि. तक ।

कल- विशेष कुछ नहीं।

मेष राशि – आज अनजान लोगों से सावधान रहें भरोसा न करें। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ की संभावना है।

वृष राशि – आज का दिन लाभदायी है। उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको लाभ संभव है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा है लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि – आज जीवन संगिनी के साथ समय बितायें अच्छा होगा। अधिकारियों के साथ नम्रता से व्यवहार करें तथा संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है।

कर्क राशि – आज अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है अतः सावधान रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है वाणी को संयमित रखें । नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

सिंह राशि – आज समय अनुकूल नजर नहीं आ रहा है समय से पहले आप का कोई भी काम नहीं बनेगा अपनी बारी का इंतजार करें परन्तु भागीदारों एवं सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

कन्या राशि – आज संत दर्शन की संभावना है लाभ होगा। मनोबल और आत्मविश्वास को दृढ़ बनाएं सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

तुला राशि – आज आप भावनाओं में बह सकते हैं लाभ और हानि दोनों संभव है। घर का वातावरण में सुखमय रहेगा। व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि – आज पारिवार में शांति बनाए रखें निरर्थक वाद-विवाद न करें।धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

धनु राशि – आज मित्रों और प्रिय जनों के साथ भेंट मुलाकात संभव है।भाई के साथ संबंध अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद कुछ अनवाश्यक घटना से मन खिन्न होगा।

मकर राशि – आज बने बनाये काम बिगड़ने की संभावना है। आज अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें खान-पान में भी संयम बरतें।

कुंभ राशि – आज दुसरों के प्रति आकर्षण ज्यादा रहेगा।आज दिन फलदायक है। नया कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अच्छा है। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन राशि – आज परिश्रम अधिक रहेगा परंतु मेहनत का फल भी मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *