Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वाराणसी के अस्सी घाट पर मिला लावारिश काला बैग मचा हड़कंप

वाराणसी के अस्सी घाट पर मिला लावारिश काला बैग मचा हड़कंप

वाराणसी के अस्सी घाट पर रविवार को काले रंग का लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। घाट पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची अस्सी चौकी की पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के आए बगैर ही लापरवाह तरीके से बैग की तलाशी ली। तलाशी लेने पर बैग में से डायरी और कपड़ा बरामद हुआ। डायरी और कपड़ों को खंगालने से डायरी में ट्रेन का टिकट मिला।टिकट में जानकारी लेने पर बैजनत्था  निवासी राजेश गौतम के इंटर पास बेटे धम्मकीर्ति गौतम का है।  धम्मकीर्ति के पिता राजेश ने बताया कि बीते 22 अक्तूबर से घर से गायब है। उसका बैग अस्सी घाट स्थित टेबल पर कब और किसने रखा और वह कहां है, इसके लिए पुलिस की टीम अस्सी घाट और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना था कि बैग सुबह से ही टेबल पर रखा हुआ था। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने बैग को दोपहर के समय से देखा था। धम्मकीर्ति के पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा 22 अक्तूबर को सुबह घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था, फिर घर नहीं लौटा।परिजन उसकी खोजबीन ही कर रहे थे कि उसका बैग अस्सी घाट पर मिलने की सूचना पुलिस से मिली। धम्मकीर्ति के पिता राजेश बीएचयू के आयुर्वेद विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट  पद पर कार्यरत हैं। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *