Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

उतराखड मे विकास कार्यों हेतु ₹391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है: धामी

उतराखंड़ के युवा मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सी.आर.आई.एफ. (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु ₹391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल की नरेन्द्रनगर विधानसभा में लक्ष्मण झूला में वैकल्पिक सेतु के निर्माण हेतु ₹68 करोड़ 86 लाख एवं गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु ₹58 करोड़ 6 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

जनपद अल्मोड़ा में धारी डोबा गिरेछीना मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹15 करोड़ 45 लाख एवं सुवाखोली-अलमस-भवान-नगुण मोटर मार्ग का डी.बी.एम./बी.सी. द्वारा पक्कीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु ₹55 करोड़ 35 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

जनपद पिथौरागढ़ में गुप्तड़ी-पाताल भुवनेश्वर मोटर मार्ग के राईडिंग क्वालिटी का सुधारीकरण कार्य हेतु ₹12 करोड़ 92 लाख एवं जनपद ऊधमसिंह नगर के नगला-किच्छा राज्य मार्ग को दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु ₹53 करोड़ 74 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

जनपद चमोली में मींग गधेरे से गढ़कोट तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु ₹12 करोड़ 58 लाख एवं रूड़की-लक्सर-बालावाली मोटर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु ₹25 करोड़ 18 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

मरचूला-सराईक्षेत-बैंजरो-सतपुली राज्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹11 करोड़ 94 लाख एवं बड़ावाला-कटापत्थर-जुड्डो मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹28 करोड़ 63 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

चम्बा-कोटी कॉलोनी-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹24 करोड़ 97 लाख एवं जनपद चमोली में पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं बी.एम./एस.डी.बी.सी. से डामरीकरण हेतु ₹23 करोड़ 37 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए निरंतर एक से बढ एक बहतर कार्यकर रहे है क्यो कि उतराखड को पहली वार एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला जो रात -दिन जनता के सेवक के रुप मे कार्य करते है

FB IMG 1634917808563

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *