Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उतराखड आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

(चमोली ) उतराखड आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को अवरुद्ध मार्गों, क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द बहाल करने तथा आपदा पीड़ित परिवारों तक हर संभव मदद पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल सुविधा एवं दवाइयां पहुँचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आपदा राहत कार्यो में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आगामी 7 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश भी दिए साथ ही उन्होंने आपदा में त्वरित कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा में सभी ने अच्छा कार्य किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *