Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष बने संतोष शुक्ल समर्थ

राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष बने संतोष शुक्ल समर्थ

कौंधियारा/क्षेत्र के कौंधियारा ब्लाक अंतर्गत गोंठी गांव के निवासी चर्चित कवि एवं लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा के शिक्षक संतोष शुक्ल समर्थ को राष्ट्रीय कवि संगम की प्रयागराज इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस बात की घोषणा बुधवार 20 अक्टूबर को शहर के ज्वाला देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज मंफोर्डगंज में राष्ट्रीय कवि संगम काशी प्रांत द्वारा आयोजित श्री राम काव्यपाठ प्रतियोगिता के दौरान काशी प्रांत के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध ओजकवि अंजनी अमोघ ने की। संतोष समर्थ का राष्ट्रीय विचारधारा की इस साहित्यिक संस्था का जनपद अध्यक्ष मनोनीत होना समूचे यमुनापार के लिए गौरव की बात है। दो काव्य संग्रहों के रचनाकार संतोष समर्थ को इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, कवियों तथा लेखकों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *