Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आटो पलटने से दो महिलाओं की मौत, सात मजदूर घायल

आटो पलटने से दो महिलाओं की मौत, सात मजदूर घायल

वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नई बस्ती शेरपुर के पास बुधवार की शाम को पीछे से आ रहे हाइड्रा ( क्रेन) की टक्कर से ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक हाइड्रा सहित फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया।बिहार से 10-12 मजदूर जलालपुर माफी गांव में बादाम के खेत में काम करने के लिए टेंगरा मोड़ से ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नई बस्ती शेरपुर के सामने पहुंची थी कि पीछे से आ रहे हाइड्रा ( क्रेन) ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार लक्ष्मीना देवी (45) पति पप्पू बिन्द ग्राम डोभरी थाना चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार व सुगवन्ती देवी (65) पति बजरंगी बिन्द की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामदुलारी देवी (68) पत्नी मारकण्डे, पार्वती देवी (52) पत्नी रामधीर, शकुन्तला देवी (45) पत्नी बसावन बिन्द, सीता कुमारी (14) पुत्री बसावन बिन्द, विकास कुमार (16) पुत्र छांगुर बिन्द, सुद्धू (68) पत्नी रुजा बिन्द, रजवन्ता कुमारी (15) पुत्री लालमोहन सभी निवासी ग्राम डोभरी थाना चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घायल विकास ने बताया कि पीले रंग के हाइड्रा (क्रेन) ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में उसकी भाभी व दादी की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *