Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Kanpur triple murder कानपुर ट्रिपल मर्डर: आस्तीन के सांप निकले जिगरी दोस्त, लूट के लिए की पति-पत्नी और बच्चे की हत्या

Kanpur triple murder कानपुर ट्रिपल मर्डर: आस्तीन के सांप निकले जिगरी दोस्त, लूट के लिए की पति-पत्नी और बच्चे की हत्या

कानपुरः कानपुर ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। फजलगंज इलाके में सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया था। शनिवार की सुबह दंपती और 12 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाले उनके पहचान के ही निकले।लूट के इरादे से पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा गया था। कानपुर में ट्रिपल मर्डर के कारण कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सरकार पर सवाल उठाए थे।
कानपुर पुलिस ने तिहरे सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार तीनों हत्याओं के पीछे मृतक युवक के दो जिगरी दोस्त थे लूट के इरादे से वह घर में घुसे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से अरेस्ट किया है। फजलगंज में रहने वाला दंपति घर के बाहर ही एक किराने की दुकान चलाता था। शनिवार की रात युवक प्रेम किशोर के दो दोस्त उनके घर पहुंचे और बताया कि वह दिल्ली जा रहे थे लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई है। इसके बाद प्रेम किशोर और उसकी पत्नी ललिता देवी ने उन्हें घर रुकने के लिए कह दिया। रात का खाना खाकर दंपति और उनका 12 साल का बेटा नैतिक कमरे में सोने के लिए चले गए।  
प्रेम किशोर के दोस्तों ने मौका देखा तो सबसे पहले प्रेम को दबोच लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इतने में दंपती का बेटा नैतिक उठ गया तो बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। इसके बाद दोनों ने प्रेम किशोर को मौत के घाट उतार दिया।लूट को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाशों ने प्रेम किशोर की पत्नी ललिता देवी को भी मौत के घाट उतार दिया। तीनों की जान लेने के पीछे का कारण यह था कि अगर कोई भी बच गया तो उनकी पोल खुल जाएगी। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद एक युवक बाइक पर निकला था और दूसरा पैदल घर से निकला था।प्रेम किशोर के दोस्तों ने मौका देखा तो सबसे पहले प्रेम को दबोच लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए।इतने में दंपती का बेटा नैतिक उठ गया तो बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। इसके बाद दोनों ने प्रेम किशोर को मौत के घाट उतार दिया।लूट को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाशों ने प्रेम किशोर की पत्नी ललिता देवी को भी मौत के घाट उतार दिया। तीनों की जान लेने के पीछे का कारण यह था कि अगर कोई भी बच गया तो उनकी पोल खुल जाएगी। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद एक युवक बाइक पर निकला था और दूसरा पैदल घर से निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *