Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

गौ सेवा ही समर्पण है: शिवप्रसाद सेमवाल

यूकेडी नेता सेमवाल ने किया गौ सेवा सदन का उद्घाटन

  देव भूमी उतराखंड़ मे गौ सेवा व संरक्षण के लिए आगे आए गौ सेवा सदन के संचालक पेशकार गौतम ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता कहा गया है। पुराणों में धर्म को भी गौ रूप में दर्शाया गया है।भगवान श्रीकृष्ण गाय की सेवा अपने हाथों से करते थे और इनका निवास भी गोलोक बताया गया है। इतना ही नहीं गाय को कामधेनु के रूप में सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला भी बताया गया है। हिंदू धर्म में गाय के इस महत्व के पीछे कई कारण हैं जिनका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आज डोईवाला के राजीव नगर में गौ सेवा सदन का उद्घाटन किया।

 यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि गाय की सेवा करने से मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है, इसके अलावा कई प्रकार के रोग भी दूर होते हैं। और उन्होने गौ सेवा से जूडे़ लोगो से अपील की आप जिस नेक कार्य की तरफ बढ रहे है यह एक सराहनिय कदम है श्री सेमवाल ने कहा कि कुछ लोग गाय के नाम पर सिर्फ राजनैतिक बयान बाजी करते है लेकिन घरातल पर कुछ नही करते ऐसे लोगो को गौ सेवा सदन के संचालको से सिखने की जरुत है

IMG 20211002 WA0012

 गौ सेवा सदन के संचालक पेशकार गौतम ने बताया कि डोईवाला में घूमती बेसहारा और अनाथ गाय की सेवा करने के उद्देश्य से गौ सेवा सदन की स्थापना की गई है। यहां पर बीमार और लावारिस छोड़ दी गई गायों की सेवा की जाएगी।
यह गौसदन “गौमाता सेवा ट्रष्ट” द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने जनसेवा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूकेडी नेता धर्मवीर गुसाईं, दीप पांडे, रेखा प्रजापति, अशोक तिवारी आदि दर्जनों पदाधिकारी तथा स्थानीय जनता शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *