Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

03 अक्टूबर 2021

सम्वत् – 2078।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण पक्ष।
दिन – रविवार।
ऋतु – शरद।
तिथि- द्वादशी रात्रि -07:59 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र- मघा रात्रि -02:21 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – साध्य – दिन – 03:59 मि. तक उपरांत शुभ।
पंचक- नहीं है।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
चंद्र राशि – सिंह।
चंद्र नक्षत्र – मघा रात्रि-02:21 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
सूर्य नक्षत्र- हस्त।
सूर्य राशि – कंन्या ।
भद्रा- नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:30 मि. से सायं – 06:10 मि. तक।
दिशाशूल – पश्चिम में।
चंद्रोदय – रात्रि – 12:50 मि.
सूर्योदय – प्रातः – 06:07 मि.
सूर्यास्त – सायं – 05:53 मि.

विशेष – द्वादशी श्राद्ध।

कल – सोमप्रदोष – पुत्र प्राप्ति के लिए उत्तम व्रत ,मास शिवरात्रि व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध।

मेष राशि – दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

वृषभ राशि – जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा, कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन राशि – नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

कर्क राशि – अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।

सिंह राशि – जमीन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें, झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।

कन्या राशि – विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

तुला राशि – संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि – पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें, चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभल कर कार्य करें।

धनु राशि – आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें, नए लोगों से सतर्क रहें।

मकर राशि – निर्णय लेंने में आप बहूत कमजोर हैं। अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी, धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ राशि – मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।

मीन राशि – किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है, आप का क्रोध। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।।

 आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *