Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Air India Senior Citizen Concession एयर टिकट में मिलेगी 50% की छूट सीनियर सिटिजंस के लिए बड़ी खबर!

Air India Senior Citizen Concession एयर टिकट में मिलेगी 50% की छूट सीनियर सिटिजंस के लिए बड़ी खबर!

सीनियर सिटिजंस को एयर टिकट में मिलेगी 50% की छूट

दिसंबर 2021 तल मिलेगा ऑफर 

साथ वालों को लगेगा पूरा किराया 

नई दिल्ली: देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया सी‍नियर सिटिजंस के लिए खास ऑफर लाई है। एयर इंडिया की तरफ से दिसंबर 2021 तक एयर टिकट पर बड़ी छूट दे रही है। इस खास स्कीम के तहत सीनियर सिटिजन को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा पर बेसिक फेयर में 50 %की छूट मिलेगी। देश के सभी रूट पर एयर इंडिया की ये छूट लागू रहेगी।

सीनियर सिटिजंस को एयर टिकट में मिलेगी 50% की छूट

एयर इंडिया की तरफ से शुरू की गई इस योजना का फायदा उठाने के लिए सीनियर सिटिजन पैसेंजर को कम से कम 3 दिन पहले टिकट बुक करानी होगी। इस स्कीम के तहत एयर इंडिया ने बताया कि ये छूट 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के यात्रियों को घरेलू उड़ान पर ही मिलेगी।
इसके साथ ही आपको बता दें कि इस छूट का फायदा केवल इकोनॉमी क्‍लास की टिकट बुकिंग पर ही मिलेगा। अगर इस अवधि में आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बेसिक किराये का 50% ही देना होगा।

सीनियर सिटिजन एयर इंडिया की फ्लाइट से जब सफर कर रहे हैं तो उनके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इनमें आपकी पहचान के लिए जन्मतिथि वाला फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है। अगर किसी यात्री के पास पहचान पत्र नहीं होगा तो उन्हें टिकट पर मिलने वाली छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे में, आपको पूरा किराया देना होगा एयर इंडिया ने ये स्‍कीम दिसंबर 2020 में शुरू की थी।अब एक साल बाद यानी दिसंबर 2021 तक ये ऑफर लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *