Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पेशावर कांड के महानायक चन्द्र सिंह गढवाली : विनम्र श्रद्धांजलि

चन्द सिंह गढवाली जी की पुण्यतिथि पर नमन! ————————————————————–
हिमालय पुत्र व उतराखड मूल के महान सेनानि व अदम्य साहस व शौर्य के प्रतीक भारतीय उद्दात मूल्यों व परम्पराओं के सच्चे अनुयायी, पेशावर कांड के महानायक# चन्द्र सिंह गढवाली उत्तराखंड के हिमालय के ऐसे सपूत थे, जिनका योगदान राष्ट्र के लिए हिमालय की धवलता ऊँचाइयों व दृढ़ता के समान ही था!
पेशावर में सीमांत गाँधी अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में चलाये जा रहे, पठानों के आंदोलन के दमन के लिए देवभूमि कि गढ़वाल रेजिमेंट को वहाँ ले जाया गया था, यह अंग्रेज़ी हुकूमत की लोगों को आपस में लड़ाकर राज करने की कुटिल नीति थी!
पेशावर में इसी नीति के अनुरूप जब चेतावनी देने के बाद भी आंदोलनकारी वहाँ से नहीं हटे तो, अंग्रेज़ कमांडर ने गढवाली फायर का आदेश दिया, उसी वक्त बुलंद आवाज़ में चन्द्र सिंह गढ़वाली जी ने कहा,# गढवाली सीजफायर और फौज ने गोली चलाने से इन्कार कर दिया!
गढवाली जी ने अंग्रेजों से कहा, हमारी फौज देशवासियों की रक्षा के लिए है, न कि निहत्थे लोगों को मारने के लिए! इस घटना का ब्यापक असर हुआ,इससे प्रेरित होकर और भी विद्रोह हुए अन्ततः आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ!
आजादी के बाद भी लोगों को न्याय दिलाने व बेहतर समाज के निर्माण के अभियान में वे जुटे रहे! जीवन पर्यन्त कठिनाईयों का सामना करते रहे! उत्तराखंड की आवाज भी बुलंद की!
उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश के ब्यापक हितों के दृष्टिगत, उनके पसंदीदा क्षेत्र का नाम,उनके नाम से #राजधानी चन्द्र नगर रखते हुए, गैरसैण में सम्मान स्वरूप 25 जुलाई, 1992 में उनकी मूर्ति स्थापित कर दी!
आज जब चारों ओर अफरातफरी है, जन अपेक्षाओं आकांक्षाओं की उपेक्षा के चलते लोगों में आक्रोश व निराशा दिखाई पड़ रही है, राज्य निर्माण के बाद दो दशकों से अधिक समय ब्ययतीत हो जाने के बाद भी स्थाई राजधानी गैरसैण का सपना भी पूरा नहीं हो सका है!
आइये, इस अवसर पर गढवाली जी से प्रेरित होकर एकजुट सक्रिय अभियान चलाकर सकारात्मक बदलाव के लिए आगे बढें!
वीर चन्द्र सिंह गढवाली ,को उनकी पुण्यतिथि पर बिभिन्र समाजिक व राजनैतिक दलो ने उन्नहे याद किया प्रदेश के क्षत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल की ओर एक कार्य क्रम कर श्री गढवाल बिरता पर प्रकाश डाला और उशकी पुन तिथि विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी( यह लेख सोसल मिडीया के सौजन्य व उक्राद के सोसल मिडीया मे दी गयी जानकारी से आधारीत है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *