Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

USA Visit PM Modi Gifts Diplomacy : विदेशी नेताओं को भाया पीएम मोदी के उपहार

USA Visit PM Modi Gifts Diplomacy : विदेशी नेताओं को भाया पीएम मोदी के उपहार

Gift Diplomacy गिफ्ट डिप्लोमेसी से पीएम मोदी नेजीता विदेशी नेताओं का दिल, और काशी के कलाकारों को मिले ऑर्डर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi Gifts Diplomacy ने अमेरिका दौरे में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं से मिलकर उन्हें कई उपहार दिए। इसमें कई उपहार उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्मित हैं। पीएम ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को काशी के गुलाबी मीनाकारी वाले शतरंज का सेट, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को एक चांदी का गुलाबी मीनाकारी वाला जहाज उपहार में दिया।
काशी के गुलाबी मीनाकारी के कलाकारों में काफी उत्साह है। इन्हें भारत सहित सात समंदर पार यूरोप, आॅस्ट्रेलिया से ऑर्डर आने लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा झुमका और जहाज के लिए 10 से 12 आर्डर मिले हैं।

PM Modi Gifts Diplomacy ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को काशी के गुलाबी मीनाकारी वाले शतरंज का सेट, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को एक चांदी का गुलाबी मीनाकारी वाला जहाज उपहार में दिया।

काशी के गुलाबी मीनाकारी के कलाकारों में काफी उत्साह है। इन्हें भारत सहित सात समंदर पार यूरोप, आॅस्ट्रेलिया से ऑर्डर आने लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा झुमका और जहाज के लिए 10 से 12 आर्डर मिले हैं।
वर्ष 2017 में नेशनल मेरिट अवार्डी तरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुलाबी मीनाकारी वस्तुओं को उपहार में देकर काशी की परंपरा का मान बढ़ाने के साथ हस्त शिल्पियों का उत्साहवर्धन किया है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के नेताओं को गुलाबी मीनाकारी की वस्तुएं उपहार में देने के बाद बंगलूरू, मुंबई, दिल्ली सहित यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से 10 से 12 ऑर्डर मिल चुके हैं। इनमें गुलाबी मीनाकारी के झुमके, नेकलेस, अंगूठी के अलावा जहाज और शतरंज के आर्डर मिले हैं। बारीक काम होने से आर्डर देने वालों को एक से डेढ़ सप्ताह समय दिया गया। 

झुमका को मिल चुकी है पहचान PM Modi Gifts Diplomacy

अमेरिका और आस्ट्रेलिया से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति के 2018 में काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में गुलाबी मीनाकारी से बने झुमके को भेंट किया था। तरूण के अनुसार उस समय भी कई आर्डर मिले थे। इस साल जो शतरंज का सेट बनाया था, उसमें चांदी के ही अलग-अलग रंग के सैनिक भी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *