Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग

25 सितंबर 2021

सम्वत् – 2078।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण पक्ष।
ऋतु – शरद।
तिथि- चतुर्थी दिन -9 बजे तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र- भरणी दिन -11:16 तक उपरांत कृतिका।
योग – हर्षण – दिन – 03:37 तक उपरांत वज्र।
दिन – शनिवार।
पंचक- नहीं है।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
चंद्र राशि – मेष दिन – 05:56 तक उपरांत वृष।
चंद्र नक्षत्र – भरणी दिन-11:16 तक उपरांत कृतिका।
सूर्य नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी।
सूर्य राशि – कंन्या ।
भद्रा- नही है।
राहुकाल – सायं – 09:10 मि. से 10:40 मि. तक।
दिशाशूल – पूर्व में।
चंद्रोदय – रात्रि – 08:01 मि.
सूर्योदय – प्रातः – 06:1 मि.
सूर्यास्त – सायं – 05:59 मि.

विशेष – पंचमी श्राद्ध।

मेष राशि – आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि – समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

मिथुन राशि – अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

कर्क राशि – कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

सिंह राशि – परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

कन्या राशि – दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें।प्रेम प्रसंग के चलते आप खुश रहो गए। मनोबल में वृद्धि होगी।

तुला राशि – दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक राशि – निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

धनु राशि – रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर राशि – नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

कुम्भ राशि – आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

मीन राशि – आपकी मेहनत और सूझ-बूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र- 09956629515
8318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *