Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

घर के बरामदे में सो रही मां और बेटी का मर्डर, बेटे को छोड़ा जिंदा

घर के बरामदे में सो रही मां और बेटी का मर्डर, बेटे को छोड़ा जिंदा

प्रयागराज: #नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात घर के बाहर सो रही मां-बेटी की अज्ञात बदमाशाें ने धारदार हथियारों से हत्‍या कर दी। वहीं एक वर्ष के मासूम को हत्‍यारों ने सही सलामत छोड़ दिया। दोहरे हत्‍याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल की जा रही है।

—जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अंजली सरोज पत्नी दिलीप कुमार सरोज व उसकी 12 वर्षीय पुत्री संजीवनी को जान से मारा गया है। मां-बेटी रोज की तरह गुरुवार की रात में भी घर के बरामदे में सो रही थीं। वहीं बग़ल में सो रहे एक वर्षीय पुत्र को जिंदा छोड़ दिया गया।

—-घटना की जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ रोते हुए बगल में स्थित आपने बाबा के घर पहुंचा। वहां पर गया तब लोगों ने उसके शरीर पर खून लगा देखा। परिजन दौड़ के आए तो बरामदे का मंजर देख उनके होश उड़ गए।

—-पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *