Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Narendra Giri Case: लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी का मकान ढाई करोड़ का,और वेतन मात्र 9200 रुपये

Narendra Giri Case: लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी का मकान ढाई करोड़ का,और वेतन मात्र 9200 रुपये

प्रयागराजः महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। पूछताछ के दौरान जांच कर रही एसआइटी को पता चला है कि वह लेटे हनुमान मंदिर में करीब 40 साल से सेवा कर रहे हैं। सेवा भी बतौर मासिक वेतन उसे हर महीने महज 9200 रुपये मिलते थे। पुलिस अधिकारी उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए जब उसके नैनी स्थित घर पर दबिश दी तो मालूम हुआ कि आद्या का मकान करीब ढाई करोड़ रुपये का होगा। जिस वेतन में खर्च नहीं चल सकता, उसमें ही ढाई करोड़ रुपये कीमत का मकान और तमाम सुविधाएं बता रही मठ और मंदिर में किस तरह से धन को लूटा जा रहा था।
नौकरी के अलावा कोई और कमाई नहीं तो कहां से बनाई दौलत 
पुलिस ने जब आय और मकान की कीमत के आधार पूछताछ की तो वह कई सवालों का जवाब नहीं दे सके। ऐसे में माना जा रहा है कि आद्या ने मंदिर की कमाई से ही करोड़ों रुपये का मकान बनवाया है, क्योंकि उसके पास नौकरी के अलावा दूसरा कोई आर्थिक स्रोत नहीं। पूछताछ में यह भी पता चला है कि मंदिर के पुजारी आद्या का आनंद गिरि से बेहतर संबंध है। इसके चलते ही वह दोनों एक दूसरे से राय-मशविरा किया
करते थे
 पूछताछ में अभियुक्त ने दी चौंकाने वाली जानकारी, मठ और मंदिर की आड़ में कई शख्स बने करोड़पति
 महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी ने चौंकाने वाली जानकारी दी है।
Narendra Giri Death: 20 मिनट की गुप्त मंत्रणा में डिप्टी सीएम ने हरि गिरि को किया जांच पर संतुष्ट

Narendra Giri Death: ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि को भू-समाधि, अश्रुपूर्ण नेत्रों से संतों व भक्तों ने किया नमन
करोड़पति गनर ने भी खूब बना रखी है संपत्ति
आद्या की तरह महंत नरेंद्र गिरि के गनर अजय सिंह पर भी करोड़ों रुपये की चल व अचल संपत्ति बनाने का आरोप लगा है। यह आरोप आनंद गिरि ने लगाया था किअजय के नाम कई लाख का फ्लैट, यमुनापार और लखनऊ में भी जमीन है। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने भी अजय की संपत्ति की जांच करने के संबंध में पुलिस अधिकारियों को शिकायत किया था, लेकिन इसकी जांच नहीं हुई। इस आधार पर माना जा रहा है कि महंत व मठ से जुड़े कई और शख्स भी मंदिरों की कमाई से करोड़पति बने, इसकी भी जांच की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *