Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पंंजाब:चरनजीत सिंह चन्नी बने सीएम, शपथ लेने के उपरांत राजभवन पहुंचे राहुल गांधी

पंंजाब:चरनजीत सिंह चन्नी बने सीएम, शपथ लेने के उपरांत राजभवन पहुंचे राहुल गांधी
पंजाब में सत्ता फेरबदल के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी ने अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चन्नी के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है। राहुल गांधी भी इस शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।वे राजभवन शपथग्रहण के बाद पहुंचे। शपथग्रहण से पहले सोमवार को चरणजीत चन्नी ने सबसे पहले गुरुद्वारा जाकर माथा टेका। पंजाब के पहले दलित सीएम बनने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित चन्नी को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएं इससे पहले रणजीत चन्नी अभी हरीश रावत से मिलने गए, फिर वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन।

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजभवन पहुंच पाए।चन्नी के साथसुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है। माना जा रहा है कि इन दोनों को चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *