Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 5 गिरफ्तार:राजा भैया को मुख्तार अंसारी जैसा माफिया कहने से थे नाराज, बाद में निजी मुचलके पर किया गया रिहा

कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 5 गिरफ्तार:राजा भैया को मुख्तार अंसारी जैसा माफिया कहने से थे नाराज, बाद में निजी मुचलके पर किया गया रिहा
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पांच समर्थकों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। इन को पुलिस लाइन में रखा गया था। ये सभी शुक्रवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास के पास नारेबाजी कर रहे थे। वे मंत्री नंदी द्वारा राजा भैया के खिलाफ की गई टिप्पणी से आक्रोशित थे।
राजा भैया को मुख्तार अंसारी जैसा माफिया कहा था
बीते दिनों कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राजा भैया को मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसा माफिया कहा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार ने ऐसे माफियाओं का सफाया करने का काम किया है और हमारी सरकार कभी ऐसे गुंडों-माफियाओं को संरक्षण देने का काम नहीं करती।
इस बयान के विरोध में जनसत्ता दल के महानगर अध्यक्ष आशु शुक्ला शिवम पार्टी के चंद कार्यकर्ताओं के साथ विरोध और पुतला दहन करने पहुंचे थे। नाराज राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के समर्थकों ने बहादुरगंज सोलाकी चैराहे के पास स्थित मंत्री के घर के बाहर नारेबाजी की थी। इस दौरान समर्थकों व वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से नोकझोक भी हुई थी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
आशु शुक्ला पुत्र श्याम नारायण शुक्ला निवासी मधवा कीडगंज
अमित पांडेय पुत्र सुभाष पांडेय निवासी चैखंडी कीडगंज
संजय पांडेय पुत्र दयाशंकर पांडेय निवासी थरवई
प्रियंक मिश्रा पुत्र कृपाकांत मिश्रा निवासी लालगंज, मिर्जापुर
उमेश बिंद पुत्र जोगेश बिंद निवासी हथिगहा नवाबगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *