Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग
17 सितंबर 2021
सम्वत् – 2078
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल पक्ष
सूर्य – दक्षिणायन
ऋतु – शरद
तिथि-एकादशी दिन -08:24तक-
उपरांत – द्वादशी तिथि
नक्षत्र- श्रवण
योग – अतिगंड
दिन – शुक्रवार
पंचक – नहीं है
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक।
सूर्य – उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का
चंद्र – मकर राशि का एवं श्रवण नक्षत्र का।
भद्रा – स्वर्ग की (शुभकारी)
सूर्य -सिंह राशि का-उपरांत कन्या राशि का दिन-04:31मि.से
ब्रत – एकादशी
राहुकाल-दिन-10:30 मि.से 12:07 मि.तक।
दिशाशूल – पश्चिम दिशा
सूर्योदय – प्रातः – 05:55 मि.
सूर्यास्त – सायं – 06:05 मि.
विशेष योग-सर्वार्थसिद्धि एवं स्थायिजययोग पूरे दिन
आज विशेष -श्री वामन भगवान का अवतार मध्यान में (वामन द्वादशी),श्री विश्वकर्मा पूजा,श्री विष्णुपरिवर्तनोत्सव,सूर्य संक्रांति कन्या राशि का सायं-04:31मि.से।

       *राशिफल*

मेष राशि – आज का दिन सामान्य से बेहतर है आज व्यापार में लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं अगर आप नौकरी परेशान हैं तो आज आपके लिए अच्छा दिन है आज बॉस आपसे खुश रहेंगे आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी भी आपके कार्यों से संतुष्ट है।
वृष राशि-आज का दिन थोड़ा सा परेशानी लायक रह सकता है आज आपको दैनिक कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अच्छी बात यह है कि आज शारीरिक रूप से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और जिन बातों को लेकर पिछले कुछ दिनों से आप परेशान चल रहे हैं उनमें भी आज अच्छे समाचार आपको मिलने वाले हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है आज परिवार के सदस्यों के साथ आप का विवाद हो सकता है इसलिए बहस करने से बचें और झूठ का सहारा लेना आपके लिए उचित नहीं है भविष्य में इसके नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं आज परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी आपको चिंता हो सकती है।
कर्क राशि-आज का दिन सामान्य है आज कर्क राशि वाले खुद को अनोखी ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे आज दिनभर कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन फिर भी आप थकेंगे नहीं लगातार कार्य आज करते रहेंगे आज आपकी राशि में कर्म ही प्रधान है इसलिए कार्य में लापरवाही आपके लिए उचित नहीं है आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा आपको नहीं करना है।
सिंह राशि-आज का दिन किसी अवसर की तरह है लेकिन आज कोई भी बड़ा निर्णय आपको खुद अकेले नहीं करना है आज अच्छे प्रस्ताव आपके लिए आ सकते हैं लेकिन जल्दबाजी करना और लालच वस कोई भी फैसला करना आपके लिए सही नहीं है इससे नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन अच्छा है आज पारिवारिक माहौल बेहतर होने वाला है आज परिवार को समय दीजिए इससे बच्चों और परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनेगा आज अपने स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं लेकिन नियमित रूप से दवाई लेते रहें वाणी में आज मधुरता बनाए रखें आज यात्रा करने से आपको बचना है यात्रा करते समय सावधानी की जरूरत है।
तुला राशि-आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है आज तुला राशि वालों को सावधान रहना होगा सचेत रहना होगा आज अपने ही करीबी आप को नुकसान पहुंचाने की सोच सकते हैं इसलिए आज किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन अच्छा है लेकिन आज नकारात्मक विचार वृश्चिक राशि वालों को घेरने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी इसके लिए आप अच्छा संगीत सुन सकते हैं अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं दूसरों की बुराई करने से आज आपको बचना है।
धनु राशि-आज का दिन तनाव से भरा रह सकता है लेकिन इससे बचने के लिए आपको आज अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी स्वभाव में सरलता रखिएगा जिद्दी पन आज ठीक नहीं है।
मकर राशि-आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको अपने व्यवहार में थोड़ा गंभीर होना होगा आप सभी से खुलकर बातें कर लेते हैं इससे थोड़ा सा आपको एक कदम पीछे रहने की आवश्यकता है आज बिना मांगे किसी को सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है जब तक कोई व्यक्ति आपसे सलाह ना मांगे तब तक उसको सलाह मत दीजिएगा।
कुंभ राशि-आज का दिन सामान्य से बेहतर है आज दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं आज पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने वाला है आज प्रभु का स्मरण करें धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आज आपको मिल सकता है आज भाग्य के ऊपर कुछ भी आपको नहीं छोड़ना है।
मीन राशि-आज का दिन किसी अवसर की तरह है आज कार्यक्षेत्र में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं अगर आप व्यापारी हैं बिजनेसमैन है तो अपने कार्यों में वृद्धि आज आप कर सकते हैं इसके लिए शुभ समय है आज मित्रों का सहयोग आपको मिलने वाला है मित्रों के साथ अच्छा समय आपका अभी आने वाला है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र -09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *