Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग

16 सितंबर 2021

सम्वत् – 2078
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि – दशमी दिन -10:17तक –
उपरांत – एकादशी तिथि
नक्षत्र-पूर्वाषाढ़ा प्रातः-06:41तक

  • उपरांत – उत्तराषाढ़ा
    योग – शोभन
    दिन – बृहस्पतिवार
    पंचक – नहीं है
    अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
    चंद्र – धनु राशि दिन -12:23 तक – उपरांत – मकर राशि का
    सूर्य – सिंह राशि का
    पर्व – दशावतार ब्रत
    राहुकाल – दिन – 01:30 से – 02:10 तक
    दिशाशूल – दक्षिण दिशा
    सूर्योदय – प्रातः – 05″55 मि.
    सूर्यास्त – सायं – 06:05 मि.

आज – विश्व ओजोन दिवस है।

मेष राशि – आज दिन भर आप कार्य में जुटे रहेंगे। बावजूद इसके आप थकान महसूस नहीं करेंगे। शारीरिक रूप से आज खुद को आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। बहस करने से बचें। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन गुस्से की अधिकता रहेगी। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन उनके मुताबिक जो धन आपको प्राप्त होगा वह उम्मीद से कम ही रहेगा। आज कम धन में ही आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज जीवनसाथी से मन की बातें करें।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। आज आपको अपने परिवार को भरपूर समय देना चाहिए। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन सही है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि – आज आप यथार्थ में जिएं। दरअसल जो आप सोच रहे हैं हकीकत उससे अलग है। आज आपके ऐसे काम बनेंगे जो भविष्य तक धन लाभ देते रहेंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें।

सिंह राशि – आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आशियाना खरीदना चाहते हैं तो आज भाग्य आपके साथ है। आज मन में चंचलता बनी रहेगी।

कन्या राशि – आज स्वास्थ्य सुधार के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। बेवजह खर्च करने से बचें उन वस्तुओं की खरीदारी करने से बचे जिनकी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है। आज आपके पास समय की कोई कमी नहीं रहेगी। परिवार को भी समय देना जरूरी है

तुला राशि – शाम तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ हो रही है। इसलिए दोपहर तक कोई भी ऐसा निर्णय ना करें जो आपके भविष्य को प्रभावित करता हो। दोपहर बाद आपके हित में फैसले होने वाले हैं। आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि – आज परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उदासी से बाहर आएं और खुश रहें। आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बेहद आवश्यक है। इससे ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। प्रसन्नता से ही आज आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

धनु राशि – आज लेनदेन से आपको बचना चाहिए। आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें। कार्य क्षेत्र में भी आज मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचने की आवश्यकता है। आज प्रिय से आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज लालच में कोई भी निर्णय करने से बचें।

मकर राशि – आज कार्यक्षेत्र के तनाव को घर लेकर ना पहुंचे। इससे विवाद हो सकते हैं जब आप घर पहुंचे तो प्रसन्न मुद्रा के साथ ही जाएं। आज बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज विवाह के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं।

कुम्भ राशि – आर्थिक लेन-देन के मामलों में सचेत रहना होगा। आज अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है लेकिन इससे तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें रफ्तार से बचें। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार के सदस्यों को समय दें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है।

मीन राशि – आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं परिवार के साथ कहीं घूमने आप जा सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज आपके व्यापार और बिजनेस में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *