आज का राशिफल एवं पंचांग
15 सितम्बर 2021
सम्वत् :- 2078
मास :- भाद्रपद
पक्ष :- शुक्ल पक्ष
तिथि :- नवमी दिन-12:24तक-
उपरांत – दशमी तिथि।
नक्षत्र :- मूल दिन-08:06तक-
उपरांत – पूर्वाषाढ़ा
वार :- बुधवार
पंचक :- नही है
चन्द्र :- धनु राशि का
सूर्य :- सिंह राशि का
पर्व :- महानंदा नवमी
योग – सौभाग्य
अभिजित मुहर्त :- नही है
राहुकाल :- दिन – 12:30 से 02:02 तक
दिशाशूल :- उत्तर दिशा
सूर्योदय :- प्रातः – 05:54 मि.
सूर्यास्त :- सायं – 06:06 मि.
मेष राशि :- शुभ समाचार मिलेंगे,लाभ होगा।कार्य की अधिकता रहेगी।संतान की उन्नति से खुश होंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें।राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है,सावधान रहें।
वृषभ राशि :- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।धन प्राप्ति सुगम होगी।विवेक से कार्य करें।सफलता मिलेगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी।
मिथुन राशि :- परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी।बड़े खर्च सामने आएंगे।पिता के साथ मतभेद सम्भव है।लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।चिंता भय व तनाव का वातावरण रहेगा।
कर्क राशि :- व्यवसायिक बकाया वसूली होगी।यात्रा सफल रहेगी।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह कि चिंता बढ़ेगी।प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव है।
सिंह राशि :- व्यापार में नई योजनाएं लाभान्वित करेगी।कार्यप्रणाली में सुधार होगा।निवेश शुभ रहेगा।शत्रु आप के कार्यो में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेगे।परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा।
कन्या राशि :- भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी।निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी।जीवनसाथी की चिंता रहेगी बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।
तुला राशि :- मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे।कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे।जोखिम-जमानत के कार्य टालें।विवाद से हानि संभव है।भय व चिंता सतायेगी।शत्रु शांत रहेंगे।
वृश्चिक राशि :- नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगे। वाहन सुख मिलेगा।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।यात्रा सफल रहेगी। घर परिवार की चिंता रहेगी।वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि :- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी।परिश्रम अधिक होगा।फालतू खर्च होगा। परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे।राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।नेत्र पीड़ा संभव है।
मकर राशि :- मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढेगा।पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि :- आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है।किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुःख होगा।कलह व हानि संभव है।चिंता जनक समाचार मिल सकता है।
मीन राशि :- आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।धन प्राप्ति सुगमता से होगी। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply