Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज पहुंची एटीएस, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर करेली और नैनी में की जा रही छापेमारी

प्रयागराज पहुंची एटीएस, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर करेली और नैनी में की जा रही छापेमारी

यूपी एटीएस की टीम ने मंगलवार को प्रयागराज में कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि इन स्थानों पर आईएसआई की ओर से संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही है। प्रयागराज में टीम ने आईएसआई माड्यूल का भी खुलासा किया। इस मामले में प्रतापगढ़, रायबरेली और प्रयागराज से तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ भी की जा रही है। प्रयागराज में एक आईईडी भी बरामद हुई है, जिसको निष्कृय कर दिया गया है।
एटीएस की टीम प्रयागराज में दोपहर में ही पहुंच गई थी। करेली थाना क्षेत्र के बसियाबाद मुहल्ले में एक मस्जिद के पास टीम ने कई घरों में छापेमारी की। इस दौरान पूरे इलाके को सील कर दिया गया और मुहल्ले में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई थी। कई घंटे तक छापेमारी और छानबीन के बाद टीम ने कई लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। 
इसके अलावा टीम ने नैनी के डांडी गांव में भी छापेमारी की तो यहां हड़कंप मच गया। टीम ने गांव में आने के सारे रास्तों को बंद कर दिया था और गांव से किसी को बाहर जाने की इजाजत भी नहीं दी गई।नैनी के दांडी गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ और एटीएस टीम पहुंचकर छानबीन कर रही है। गांव में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। दोपहर तीन बजे से एटीएस की टीम गांव में सघन छानबीन कर रही है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों के गांव में आने और गांव से बाहर जाने के लिए रोक लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *