Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Sirsi Waterfall Mirzapur, सिरसी जल प्रपात मिर्ज़ापुर, जिसे देखकर आप हो जाएंगे मुग्ध

Sirsi Waterfall Mirzapur, सिरसी जल प्रपात मिर्ज़ापुर, जिसे देखकर आप हो जाएंगे मुग्ध

सिरसी जलप्रपात पर बनाया गया सिरसी बाँध मिर्ज़ापुर से लगभग 45 किमी दूर है। यह बाँध पानी संग्रहन की सुविधा के लिए बनाया गया है और यह टांडा फाल्स के पास स्थित है। यह स्थान बहुत सुंदर है क्योंकि पानी काफ़ी उंचाई से गिरता है। यहाँ का प्राकृतिक परिवेश एवं हरापन आपको एक समृद्धि का अनुभव कराते हैं।सिरसी बांध और सिरसी जलप्रपात मिर्जापुर शहर में स्थित एक प्राकृतिक दर्शनीय स्थल है। सिरसी बांध और सिरसी जलप्रपात यह दोनों स्थल पास पास में ही है। आप सिरसी बांध के देखने के बाद जलप्रपात जा सकते हैं। सिरसी जलप्रपात में आपको खूबसूरत झरना देखने के लिए मिलता है। इस झरने में पानी चट्टानों के ऊपर से बहता है और चट्टानों का दृश्य और झरना दोनों ही बहुत शानदार दिखते हैं। आप यहां पर अपने दोस्तों और फैमिली वालों के साथ आकर पिकनिक मना सकते हैं। यहां पर बहुत सारे लोग आपको खाना बनाते हुए देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर खास तौर पर हॉलीडे के समय भीड़ लगती है और बहुत सारे लोग यहां पर आते हैं।  

सिरसी बांध जंगल के बीच में स्थित है और झरना भी जंगल के बीच में स्थित है।  बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है। अगर आप बरसात के समय आते हैं, तो आपको बरसात के समय झरने का दृश्य भी बहुत शानदार देखने के लिए मिलता है, क्योंकि झरना उस समय अपने पूरे शबाब में रहता है। सिरसी जलप्रपात बहुत बड़ा जलप्रपात है। यहां पर  छोटे-छोटे बहुत सारे जलप्रपात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *