Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

घर में रखी चीजों का वास्तु के विपरीत होना अत्यंत अशुभ माना जाता है

घर में रखी चीजों का वास्तु के विपरीत होना अत्यंत अशुभ माना जाता है

आपके घर में ऐसी कई चीजें हो सकती हैं, जो दिखने में बहुत ही मामूली हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार उसका बड़ा महत्व होता है आचार्य पं. धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” जी ने बताया कि अक्सर लोग शास्त्रों की जानकारी के अभाव में जाने-अनजाने में इन चीजों का घर में गलत जगह और गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, आइए जानते हैं घर में वास्तु के हिसाब से एक छोटी सी गलती आपको कितनी भारी पड़ सकती है…..
१ :- मुख्य द्वार :- घर के मुख्य द्वार पर हमेशा अंधेरा रखना अत्यंत अशुभ माना जाता है, मुख्य द्वार का रंग रोगन ठीक न होना या आकर्षक न होना भी अशुभ होता है, इससे आपके जीवन में आने वाले सफलता के अवसर कम हो जाते हैं.!
२:-घर में चित्र या पोस्टर:- घर में किसी गलत चित्र का इस्तेमाल भी अशुभ होता है, चित्रों पर धूल जमा होना, एक साथ बहुत सारे चित्रों का लगा होना ठीक नहीं माना जाता है, इससे घर में वाद विवाद ज्यादा होता है और रिश्ते खराब होते हैं.!
३:-घर में जूते चप्पल और वस्त्र:- घर में कपड़ों और जूते चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर-उधर फेंक देना भी अशुभ होता है, जूतों और कपड़ों की अलमारी को हमेशा अव्यस्थित रखने से धन की बर्बादी होती है, करियर में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है.!
४ :- पानी की बर्बादी :- घर में पानी की बर्बादी करना, घर की टंकियों, नलों से अनावश्यक पानी का बहना, जरूरत से ज्यादा पानी का प्रयोग भी सही नहीं है, इससे स्वास्थ्य की समस्याएं लगी रहती हैं, मानसिक रूप से कमजोरी आती है.!
५ :- घर मे पुरानी वस्तुएं :- घर मे पुराने कपड़े-जूते रखना या पुरानी अनुपयोगी चीजों को घर में जमा करने से राहु खराब होता है, घर में बीमारियां और चिंताएं बढ़ती हैं.!
६ :- खराब बिजली की वस्तुएं :- घर में सब जगह पर प्रकाश की व्यवस्था न होना या फ्यूज बल्ब का इस्तेमाल करना भी दिक्कत देता है, बिजली के खराब उपकरणों को घर में इस्तेमाल ना करें, इससे अनावश्यक तनाव होता है और घर के बच्चों की स्थिति खराब हो जाती है.!
७ :- दरवाजों से आवाज :- घर के दरवाजों का सही तरीके से न खुलना बंद होना या दरवाजों से जोर-जोर से आवाज आना गृह क्लेश की दस्तक देता है, इससे घर के लोगो के आपसी रिश्ते खराब होते हैं….
।। सबका मंगल हो ।।
आचार्य पं.धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *