Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नाव में 14 लोग थे सवार, तीन बच्चों समेत छह अब भी लापता, सीएम योगी ने लिया दुर्घटना का संज्ञान

मिर्जापुर के विंध्याचल में गंगा में नाव पलट गई। आठ लोगों को बचाया गया जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग अभी भी लापता हैं। नाव सवार सभी लोग झारखंड के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया है।

मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित अखाड़ा घाट के सामने बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं की नाव मध्य गंगा में पलट गई। नाव में नाविक सहित 14 लोग सवार थे। गोताखोरों ने आठ लोगों को बचाया। तीन बच्चों और तीन महिलाओं सहित छह लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में गंगा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीम की मदद लेते हुए तेजी से बचाव व राहत कार्य किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों की हर संभव मदद तथा उनकी समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *