Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

करनाल में आज किसानों की महापंचायत: इन पांच जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

करनाल में आज किसानों की महापंचायत: इन पांच जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, कुरुक्षेत्र विवि की परीक्षा स्थगित, दिल्ली-चंडीगढ़ रूट डायवर्ट
हरियाणा सरकार ने मंगलवार को करनाल में होने वाली किसान महापंचायत और मिनी सचिवालय के घेराव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। करनाल के अलावा राज्य के चार जिलों में मंगलवार रात 11:59 बजे तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली-चंडीगढ़, चंडीगढ़-दिल्ली रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं हिंसा रोकने पर विशेष ध्यान रहेगा। 

आईजी करनाल और करनाल रेंज के सभी एसपी को कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी पीके अग्रवाल ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की। कुरुक्षेत्र विवि ने मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद रहने के कारण अब परीक्षाएं 28 सितंबर को होंगी। गृह विभाग के सचिव ने हालात के मद्देनजर दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन का आदेश जारी किया है।
इन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद
करनाल में किसानों की महापंचायत में उपद्रव की आशंका को देखते हुए सरकार ने कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और कैथल में भी सात सितंबर रात 11: 59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। सीआईडी के एडीजीपी ने सरकार को बताया है कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान करनाल व आसपास के जिलों में स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *