प्रयागराज में गंगा पर लवायन कला के पास बनेगा सबसे लंबा पुल
68 किमी की रिंग रोड के बीच में तीन पुल बनेंगे। इसमें दो गंगा पर व एक यमुना पर बनाए जाएंगे। गंगा पर लवायन कला के पास तीन किमी लंबा पुल बनाया जाएगा। इसी तरह खुरेसर कछार में भी गंगा पर एक किमी लंबा पुल बनेगा। इसके अलावा यमुना नदी पर बसवार के पास एक किमी लंबा पुल बनाने का प्रस्ताव है।
इनररिंग रोड के निर्माण के लिए प्रथम चरण में चार हजार से अधिक किसान प्रभावित होंगे। भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भेज दिया गया है। चिह्नित किसानों को मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होगा।











Leave a Reply