Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी : राजा भैया संकल्प यात्रा लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए रामलला के दर्शन करने के बाद करेंगे उत्तर प्रदेश का दौरा

यूपी : राजा भैया संकल्प यात्रा लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए रामलला के दर्शन करने के बाद करेंगे उत्तर प्रदेश का दौरा

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने मंगलवार को जनसेवा संकल्प यात्रा का आगाज कर दिया। सुबह साढ़े नौ बजे वह हजारों समर्थकों के साथ बेंती राजभवन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या में रामलला का दर्शन कर राजा भइया प्रदेशव्यापी जनसेवा संकल्प यात्रा पर निकलेंगे।
रास्ते में कार्यकर्ता और समर्थक राजा भइया के काफिले को रोककर उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। नवंबर 2018 में राजा भइया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नाम से राजनैतिक दल का गठन किया था। वर्ष 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजा भइया की पार्टी पहली बार मैदान में उतरेगी।जनसेवा संकल्प यात्रा विधानसभा चुनाव का आधार तय करेगी। राजा भइया जनसेवा संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगे। विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सभी सीटों से उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। संकल्प यात्रा को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है।
संकल्प यात्रा में राजा भइया के साथ  पूर्व सांसद शैलेन्द्र प्रताप, विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के अलावा हजारों की संख्या में पार्टी नेता अयोध्या के लिए रवाना हुए। जिले में जगह-जगह राजा भइया का जोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *