Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- उनके साथ मेरा रिश्ता बड़े भाई और मित्र जैसा था

कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- उनके साथ मेरा रिश्ता बड़े भाई और मित्र जैसा था

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि कल्याण सिंह जी के साथ मेरा रिश्ता एक नेता, बड़े भाई और मित्र जैसा था। वो कठोर निर्णय लेने से डरते नहीं थे। जब वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तब मैं भाजयुमों का प्रदेश अध्यक्ष था। 1977 में वह स्वास्थ्य मंत्री बने। उस समय यह टिप्पणी की जाती थी कि एक दिन वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस स्कूल के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। कल्याण सिंह को याद करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि नकल रोकने के लिए कानून दो बार मंत्रिमंडल में पास नही हो सका। उसके बाद मैं कल्याण सिंह से मिला अपनी बात रखी। इसके बाद हुई कैबिनेट बैठक् में प्रस्ताव को बिना चर्चा के पास कर दिया गया।उन्होंने कहा कि राजनीति सरकार चलाने नहीं बल्कि समाज बनाने के लिए की जाती है। हम लोगों ने साथ में ताश खेला। मैं उनके घर पर भी ठहरा। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में हम ही हम हैं ऐसा भाव नहीं पालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *