Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

करछना थाना अंतर्गत गंधियाव के विद्यालय में चोरी,

करछना थाना अंतर्गत गंधियाव के विद्यालय में चोरी,

करछना विद्यालय में चोरी,

दरवाजा तोड़कर घुसे आलमारी में रक्खा कागजात एवं उपयोगी वस्तुएं उठा ले गए चोर

112 नंबर पर फोन करने के बावजूद भी आज तक नहीं आई पुलिस

पुलिस की मिलीभगत का अंदेशा, पहले भी कई बार हो चुकी है चोरियां

थाने पर सूचना के बावजूद आज तक चोरों के खिलाफ नहीं हो सकी कोई कार्यवाही

करछना, प्रयागराज। थाना क्षेत्र के गंधियांव मिर्जापुर रोड पर स्थित सरस्वती बाल मंदिर जूनियर हाई स्कूल में शनिवार की रात विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर के चोरों ने रखे हुए कागजात एवं उपयोगी सामग्री पर हाथ साफ कर दिया सुबह विद्यालय में प्रबंधक के पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा हुआ देख कर के अंदर देखा तो अलमारी खुली हुई थी सामान बिखरा हुआ था दरवाजा भी पहले टूटा हुआ था। इसको देख कर के आसपास के लोगों को जानकारी दी एवं 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को भी सूचना की वहां से आश्वासन मिला कि जल्द ही आपसे स्थानी पुलिस द्वारा संपर्क किया जाएगा एवं आप को राहत प्रदान किया जाएगा। परंतु 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई सुध ली ना तो कोई पूछने आया गौरतलब हो कि विद्यालय में पहले भी कई बार आसपास के लोगों ने नुकसान किया एवं चोरी की है इसकी सूचना थाने में दी जा चुकी। परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई मैं तो चोरों का पता लगाया गया ना ही चोरियों का सिलसिला रुक रहा है और ना ही प्रबंधक से कोई संपर्क किया गया ऐसा लग रहा है कि स्थानीय पुलिस चोरों से मिलीभगत करके चोरियों अंजाम दिया जा रहा है। प्रबंधक ने अपनी सुरक्षा की गुहार उच्चाधिकारियों से लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *