वाराणसी में अब कूज पर भी शादी करेंगे लोग
काशी में अब गंगा की लहरों पर क्रूज के दौड़ने का समय नजदीक आ रहा है। बनारस आने वाले पर्यटक और काशी के लोग इसकी सवारी कर सकेंगे। गंगा किनारे मनमोहक दृशयों को देख सकेंगे। वहीं, क्रूज पर शादी कराने भी हो सकेगी। दूल्हा-दुल्हन इस पर बरातियों के साथ सात फेरे ले सकेंगे। गंगा की लहरों का लुत्फ उठाते हुए परिवार के लोग रस्में निभा सकेंगे।
काशी से मिर्जापुर जिले के चुनार के बीच पांच सितंबर से क्रूज का संचालन शुरू होने जा रहा है। पर्यटकों को लेकर सप्ताह में एक दिन, रविवार को क्रूज काशी से चुनार पहुंचेगा और उसी दिन वापस भी आ जाएगा। यह सफर आठ घंटे का होगा। सैलानियों की जरूरत और मांग को देखते हुए क्रूज का फेरा बढ़ाया जा सकता है












Leave a Reply