प्रतापगढ़ के राजा भैया के गढ़ में चुनौती देती रही हैं ये राजकुमारी, दोनो राजघरानों के बीच रही है अदावत
रघुराज प्रताप सिंह कुंडा से विधायक है और राजकुमारी रत्ना सिंह कुंडा से सांसद रही हैं। राजा भैया के गढ़ में अगर कोई उन्हें चुनौती देता रहा है तो वह राजकुमारी रत्ना सिंह हैं। पहले कांग्रेस और अब बीजेपी के साथ राजकुमारी के जुड़ने से उनका वर्चस्व कुंडा में और बढ़ चुका है। राजकुमारी रत्ना सिंह और राजा भैया की अदावत के बारे में विस्तार से बताते हैं।कुंडा के क्षत्रिय बाहुबली विधायक राजा भैया भदरी राजघराने के हैं, जबकि राजकुमारी रत्ना सिंह कलाकांकर राजघराने से है।राजकुमारी रत्ना सिंह के परदादा कांग्रेस के संस्थापकों में शामिल थे। रत्ना सिंह का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है। अप्रैल 1959 को जन्मीं रत्ना सिंह के पिता राजा दिनेश सिंह इंदिरा गांधी के करीबी माने जाते थे। अब रत्ना सिंह बीजेपी का दामन थाम चुकी हैं।राजकुमारी रत्ना सिंह की शादी राजा जय सिंह सिसोदिया से हुई है। दोनों के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे भुवन्यू सिंह बिजनेसमैन हैं। बेटी का नाम तनुश्री सिंह है।
प्रतापगढ़ के राजा भैया के गढ़ में चुनौती देती रही हैं ये राजकुमारी, दोनो राजघरानों के बीच रही है अदावत












Leave a Reply