Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

काशी में भक्तो ने कजरी गाकर रात्रि जागरण किया।

काशी में भक्तो ने कजरी गाकर रात्रि जागरण किया।

हनुमान मंदिर अमला नगर पर रात भर हुआ कजरी का भजन।।

सन्तोष त्रिपाठी संत जी
साहित्यकार

लहरतारा, वाराणसी। अमला नगर गेट नं. 4 पर हनुमान मंदिर पर रुद्रा जागरण ग्रुप द्वारा भजनों कि प्रस्तुति की गई।जागरण ग्रुप के लक्ष्मी कांत उपाध्याय द्वारा आर्गन बजाकर भक्ति से मन मोह लिया, प्रसिद्ध गायक डॉक्टर मनोज तिवारी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा सहित कई कलाकारों ने अपनी भजनों से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया, अंत में कजरी का आनंद सभी भक्तो ने लिया ,साथ रात्रि जागरण में जनता ने ताली बजाकर नाच गाना कर भक्ति से सराबोर होगाए। मंदिर के व्यवस्थापक राम लखन श्रीमाली,ने सभी कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।मंदिर की व्यवस्थापक सन्तोष त्रिपाठी संत जी ने इस जागरण का कुशल संचालन किया।साथ में सभी कार्य के विशेष सहयोगी एस पी सिंह चाचा जी सहित कई भक्तो ने कलाकारों का स्वागत कर उत्साह बढ़ाया।रात भर सैकड़ों भक्तो ने भजनों का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *