Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आरक्षण में ज्यादा गरीबों को प्राथमिकता देने की अधिसूचना रद, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पहचान का आधार सिर्फ आर्थिक नहीं हो सकता

आरक्षण में ज्यादा गरीबों को प्राथमिकता देने की अधिसूचना रद, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पहचान का आधार सिर्फ आर्थिक नहीं हो सकता

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण का लाभ देने में सिर्फ आर्थिक आधार को मानक मानने को एक बार फिर नकार दिया है। मंगलवार को हरियाणा सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश में ओबीसी की छह लाख रुपये सालाना आय वाली नान क्रीमीलेयर में तीन लाख रुपये सालाना आय वाले ज्यादा गरीब वर्ग को आरक्षण का लाभ देने में प्राथमिकता देने वाली हरियाणा सरकार की अधिसूचना रद कर दी।
सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त, 2016 और 28 अगस्त, 2018 की अधिसूचनाओं को किया रद
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के बारे में हरियाणा सरकार की 17 अगस्त, 2016 और 28 अगस्त, 2018 की अधिसूचनाओं को रद करते हुए कहा कि इंद्रा साहनी के फैसले में कहा जा चुका है कि पिछड़े वर्ग में क्रीमी लेयर की पहचान सामाजिक, आर्थिक व अन्य आधार पर होगी। पहचान का आधार सिर्फ आर्थिक नहीं हो सकता। हरियाणा सरकार ने सिर्फ आर्थिक स्थिति को आधार बनाकर भारी भूल की है और इसी आधार पर अधिसूचना रद की जाती है। हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि जिन लोगों को इन अधिसूचनाओं के आधार पर शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल चुका है या जिन्हें राज्य सेवा में नौकरी मिल चुकी है, उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *