तकनीक का खेल: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अपराधियों पर नकेल, पुख्ता होगा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का घेरा
शहर में कोई वारदात हो जाए। भागते हुए अपराधियों की न सिर्फ लोकेशन पुलिस के पास पहुंचती रहे, बल्कि उनकी लाइव तस्वीरें भी स्क्रीन पर दिखती रहें। इसके लिए एक-एक कैमरे की फीड देखने की भी जरूरत न पड़े। अपराधी जिस जगह से गुजरे, उसी जगह की तस्वीर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में फ्लैश होती रहे और फिर इसके जरिए ही उसे दबोच लिया जाए।’ पुलिसिंग का यह तरीका अब तक आपने फिल्मों या बड़े शहरों में ही देखा होगा। लेकिन जल्द ही कुछ इसी तरह की स्मार्ट पुलिसिंग शहर में भी होगी। यह संभव होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से, जिसका इस्तेमाल जल्द ही शहर के इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम को और फुलप्रूफ करने के लिए किया जाएगा।











Leave a Reply