पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरीपुर गांव में नक्सली के नाम के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए जाने से दहशत सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना बीती रात की है गांव में श्रीराम सिंह बलराम सिंह लक्ष्मी सिंह पुत्रगण नागेश्वर सिंह रहते हैं शनिवार की सुबह जब शो कर उठे तो तीनों भाइयों के घर के बाहर धमकी भरा पत्र चस्पा था उसमें पैसे की मांग की गई थी और न देने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की बात लिखी थी जिसको देख तुरंत पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा को इसकी सूचना दी गई प्रभारी निरीक्षक ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचे और गांव के ही एक व्यक्ति जालिम जिसका नाम चस्पा पर्चे पर लिखा हुआ था उसकी तलाश करने लगे लेकिन पता करने पर जालिम कही बाजा बजाने गया था उसे सूचना हुई तो वह गांव सफरीपुर आया तो उसने पुलिस से बताया कि इन लोगों से कुछ दिन पूर्व मेरे परिवार से विवाद हुआ था इसी रंजिश वश मुझे फंसाया जा रहा है मै कुछ वर्ष पूर्व मुझे नौगढ़ पुलिस ने नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जेल भी भेजा था इसलिए मुझे परेशान करने के लिए फर्जी आरोप लगाया जा रहा है मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने भी ग्रामीणों और भुक्तभोगियों से पूछताछ किया पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है लेकिन यह नक्सली गतिविधियों से जूड़ा मामला नहीं लगता है अभी पूछताछ चल रही है उसके बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि यह किसकी साजिश है
सोनभद्र पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरीपुर गांव में नक्सली के नाम के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए जाने से दहशत












Leave a Reply