वाराणसी में श्रावणी पूर्णिमा पर हुआ विशेष श्रृंगार श्री काशी विश्वनाथ को बांधी गई राखी
वाराणसी। अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन रविवार को काशी में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत बाबा दरबार से हुई। श्रावणी पूर्णिमा पर भोर में बाबा को पंचामृत स्नान कराया गया। उसके बाद उनकी पांच सुगंधित पुष्पों से बाबा की विशेष झांकी सजाई गई। इसके बाद बाबा की मंगला आरती की गई। मंगला आरती के बाद बाबा का झांकी दर्शन द्वार आम भक्तों के दर्शन के खोल दिया गया। आस्थावानों की भीड़ बाबा दरबार में भोर से ही जुटी रही।सनातन धर्म में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन पर सबसे पहले सुबह छह बजे काशीपुराधिपति बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ को मंदिर के अर्चकों ने राखी बांधी। इसके बाद काशी में बहनें अपने भाईयों को राखी शुरू की।












Leave a Reply