वाराणसी के चौतरफा विकास का प्लान: इसी महीने हरी झंडी दे सकता है पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ‘कायाकल्प’ का प्लान प्रधानमंत्री कार्यालय में तैयार हो चला है। इसमें शहर को जाम से मुक्त करने की योजनाओं पर खासा जोर है। फ्लाइओवर, लाइट मेट्रो, रोप-वे, गंगा में फेरी सर्विस, डेडिकेटेड पाथवे और ई-रिक्शा कॉरिडोर की फिजिबिलटी रिपोर्ट के आधार पर तैयार प्लान को इसी महीने अंतिम रूप दिए जाएगा। एक साथ कई परियोजनाओं पर काम शुरू होने से जल्द ही वाराणसी की तस्वीर बदल जाएगी। विकास योजनाओं में प्रमुख रेल इंडिया टेक्निकल और इकॉनमिक सर्विसेज (राइट्स) द्वारा तैयार पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्लैटफार्म परियोजना पर करीब पांच हजार करोड़ खर्च आएगा।
राइट्स के प्लान में बाबतपुर रोड स्थित भेल से लंका तक 13 किलोमीटर तक लाइट मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है। लाइट मेट्रो के 13 स्टेशन होंगे। इसके अलावा 16 किलोमीटर लंबे रोप-वे से पुराने शहर को इंटरकनेक्ट किया जाएगा। इसी तरह शहर की सड़कें चौड़ी करके इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। खिड़किया घाट से अस्सी तक वाटरवेज के तहत फेरी सर्विस शुरू होगी। इससे लोग कम समय और कम खर्च में एक से दूसरे हिस्से में पहुंच सकेंगेहर सड़क के ऊपर फ्लाइओवर
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शहर में फ्लाइओवरों का जाल बिछाने की फाइल भी प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची है। दो बड़े फ्लाइओवर (प्रस्तावित) शहर की हर सड़क के ऊपर से गुजरेंगे। पहला फ्लाइओवर नदेसर से रवींद्रपुरी और दूसरा लहरातारा से बीएचयू तक होगा। नदेसर से रवींद्रपुरी तक के फ्लाइओवर के तीन रूट में शहर का ज्यादातर हिस्सा कवर हो जाएगा। दूसरे फ्लाइओवर का एक ही रूट होगा, जो मंडुआडीह, ककरमत्ता, नेवादा, सुंदरपुर, नरिया होते हुए बीएचयू जाएगा।











Leave a Reply