रक्षा बंधन: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने बनाई मोदी-योगी राखी, कहा- तीन तलाक के जंजाल से दिलाई मुक्ति
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार रक्षाबंधन को लेकर वाराणसी में उत्साह है। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक कानून लाने और प्रदेश से गुंडाराज ख़त्म करने के लिए मोदी-योगी को धन्यवाद करते हुए उनकी तस्वीर लगी राखियां बनाई हैं। इसी राखी को अपने भाइयों की कलाई पर बांधेंगी।
भाई-बहन के अटूट रिश्ते वाला रक्षाबंधन का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। रंग बिरंगी राखियों से बाजार गुलजार हैं। वाराणसी में भी रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी हुमा बानो के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं ऐसी राखी बनाने की मुहीम में जुड़ी हुई हैं।शनिवार को इस संबंध में हुमा बानो ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में किया गया अपना वादा पूरा किया। हम मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के जंजाल से मुक्ति दिलाई। कानून बनने बाद से तीन तलाक के मामलों में तेजी से कमी आई है। महिलाएं प्रताड़ना की शिकार कम हो रहीं हैं।











Leave a Reply