यूपी: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-योगी जी ने प्रदेश में उद्योगों के लिए माहौल बनाया
लखनऊ दौरे पर आईं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों के कारण ही आज उत्तर प्रदेश में उद्योगों में निवेश के लिए माहौल बन पाया है। जब हम यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाने पर बात कर रहे थे तो इसके कार्यान्वयन को लेकर हिचक थी पर मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यह फैसला सही साबित हुआ और आज यूपी उद्योगों में निवेश के लिए एक आकर्षक प्रदेश बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री योगी पर गर्व है। वो राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं को समझते हैं और इसे नीतियों में परिवर्तित कर कार्यान्वित करते हैं।वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश में बनने वाला 594 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेस वे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा। इससे लखनऊ से मेरठ की दूरी पांच से साढ़े छह घंटे की ही रह जाएगी। उन्होंने कहा क आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पूरा हो चुका है।











Leave a Reply