संगमनगरी में 32 करोड़ की लागत से कलश स्वरूप में बनेगा स्मार्ट सिटी का हाईटेक ऑडीटोरियम
प्रयागराज। जिले इस साल बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अक्तूबर में नवरात्र के मौके पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत हाईटेक ऑडीटोरियम का शिलान्यास होना है। कलश स्वरूप में प्रस्तावित ऑडीटोरियम के लिए 12 हजार गज जमीन दी है। इसमें 15 सौ लोगों की व्यवस्था होगी। कार्यदायी संस्था पीडीए ने चंढीगढ़ की एक कंपनी से डीपीआर तैयार करा लिया है। करीब 32 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडीटोरियम का निर्माण 18 महीने में कराने की योजना है। जल्द ही इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। स्मार्ट सिटी कंपनी की ऑडीटोरियम निर्माण की यह बहुप्रतीक्षित योजना को अमली जामा पहनाने में करीब तीन वर्ष लगे। कुंभ के पहले की इस योजना में हर बार जमीन का रोड़ा रहा। शहर के बीच दस हजार वर्गगज से अधिक जमीन के चयन का काम अब पूरा हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने चैथम लाइन एनसीसी मैदान के बगल की अपनी कीमती 12 हजार वर्ग मीटर जमीन स्मार्ट सिटी कंपनी को दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन, स्मार्ट सिटी कंपनी और इविवि के बीच इस संबंध में कागजी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।जमीन मिलने के बाद ऑडीटोरियम निर्माण की इस बहुप्रतीक्षित योजना के लिए पीडीए को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पीडीए ने चंढीगढ़ की एक आर्कीटेक्ट कंसल्टेंट कंपनी से डीपीआर तैयार करा लिया है। जिसमें भवन के साथ बिंदुवार आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ इसे हाईटेक बनाया जाएगा। यहां पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के सभी उपाय किए जाने का प्रावधान रहेगा।












Leave a Reply