Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Latest survey PM Narendra Modi : नए सर्वे के मुताबिक क्या है अब नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, जानिये कौन है सबसे आगे

Latest survey PM Narendra Modi : नए सर्वे के मुताबिक क्या है अब नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, जानिये कौन है सबसे आगे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एक साल में 66 फीसदी से गिरकर 24 प्रतिशत पर आ गई है। यह बात अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल के जरिए सामने आई है।
दरअसल, इस सर्वे में पूछा गया था कि भारत के लिए सबसे उपयुक्त अगला पीएम कौन होना चाहिए? अगस्त 2021 में सिर्फ 24 फीसदी लोगों ने मोदी को अपनी पहली पसंद बताया, जबकि जनवरी 2021 में वह इस मामले में 38 फीसदी लोगों की पसंद थे। वहीं, अगस्त 2020 में पीएम के लिए 66 फीसदी जनता ने मोदी को अपनी पहली पसंद बताया था। रोचक बात है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फ्रायर ब्रांड नेता होने के बाद मोदी की लोकप्रियता भले ही कम हो गई हो, मगर उन्हीं की पार्टी के और उनसे अच्छे संबंध रखने वाले दो नेताओं की पॉपुलैरटी में इजाफा हुआ। पोल के अनुसार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अगस्त 2021 में 11 प्रतिशत प्रतिभागियों ने पीएम के लिए सबसे अच्छा माना। जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 10 फीसदी था, जबकि अगस्त 2020 में सिर्फ तीन फीसदी लोग ही उन्हें पीएम मटीरियल मानते थे।

सर्वे आगे बताता है कि केंद्रीय गृह मंत्री और मोदी सरकार में नंबर-2 माने जाने वाले अमित शाह को अगस्त 2021 में सात फीसदी लोगों ने पीएम के लायक समझा। जनवरी 2021 में यह आंकड़ा आठ प्रतिशत था, जबकि अगस्त 2020 में महज चार फीसदी लोगों में वह पीएम के तौर पर पसंद थे।
विपक्षी नेताओं की बात करें तो इनमें पूर्व कांग्रेस चीफ राहुल गांधी की लोकप्रियता अगस्त 2021 में 10 फीसदी, जनवरी 2021 में सात फीसदी और अगस्त 2020 में आठ प्रतिशत थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अगस्त 2021 में आठ फीसदी लोगों ने पीएम के तौर पर पहली पसंद बताया। जनवरी 2021 में यह आंकड़ा चार प्रतिशत पर था, जबकि अगस्त 2020 में केवल दो फीसदी लोगों की राय में वह पीएम बनने के स्तर के नेता थे।
तेज तर्रार छवि वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की लोकप्रियता भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ी है। अगस्त 2020 में सिर्फ दो फीसदी लोग उन्हें पीएम के लिए फिट मानते थे, पर जनवरी 2021 आते-आते यह आंकड़ा दोगुना होकर चार हुआ और फिर अगस्त 2021 में आठ प्रतिशत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *