Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज की सड़कें अंग्रेजो के नाम से पहचानी जाती थीं, अब बदल गए हैं इनके नाम

प्रयागराज की सड़कें अंग्रेजो के नाम से पहचानी जाती थीं, अब बदल गए हैं इनके नाम

प्रयागराजःभारत में अंग्रेजी शासनकाल में बहुत से बदलाव हुए थे। इलाके, मोहल्‍ले और यहां तक कि मार्गों का नाम भी अंग्रेज अधिकारियों के नाम पर रखे गए थे। इससे इलाहाबाद अब प्रयागराज भी अछूता नहीं रहा है। संगम नगरी में अंग्रेजों (गोरों) के नाम की कई सड़कें जिनका नामकरण उन्‍हीं के नाम पर रख दिया गया था। सैकड़ों वर्षों से जुबां पर लगातार इन सड़काें का नाम पुकारने से सभी इससे परिचित थे। रिक्‍शा चालक, आटो चालक आदि सड़कों के नाम से गंतव्‍य तक पहुंचा देते थे।
अंग्रेजों के नाम पर अब एक भी सड़क नहीं
हालांकि अब यह बीते समय की बात हो चुकी है। क्‍योंकि अंग्रेजों के नाम पर रखे गए मार्गों के नाम अब बदल दिए गए हैं। पुराने नाम की प्रयागराज में अब एक भी सड़कें नहीं हैं जो अंग्रेजों के नाम पर थीं, उनका नाम नगर निगम बदल चुका है। उसमें से किसी सड़क का नाम अब भगवान राम मंदिर मार्ग, दयानंद मार्ग हो गया है तो किसी का शिवराम दास गुलाटी मार्ग रख दिया गया है।
सिविल लाइंस में अंग्रेजों के नाम कीसड़क अधिक थी
मसलन स्ट्रेची रोड, थार्नहिल रोड, एडमस्टन रोड, म्योर रोड, क्लाइव रोड, कूपर रोड, स्टेनली रोड आदि। अंग्रेजी हुकूमत के नामो निशान को मिटाने के लिए धीरे-धीरे करके गोरों के नामकरण की सड़कों के नाम को बदल दिया गया। स्ट्रेची रोड का नाम भगवान राम मंदिर मार्ग, थार्नहिल रोड का नाम दयानंद मार्ग, एडमस्टन रोड का नाम ताशकंद मार्ग और म्योर रोड का नाम शिवराम दास गुलाटी मार्ग हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *