यूपी डिप्टी CM के खिलाफ BJP के सहयोगी ने ही दी फर्जीवाड़े की शिकायत, कोर्ट बोला- पुलिस जांचे सर्टिफिकेट्स व मार्कशीट्स
अगले साल विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर फर्जी मार्कशीट के आरोप लगे हैं। मौर्या पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं की पार्टी के एक नेता ने लगाया है। प्रयागराज निवासी और पार्टी पदाधिकारी दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने केशव प्रसाद मौर्या को लेकर शिकायत की है, जिसके बाद एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह ने उनके दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होनी है, कोर्ट ने उससे पहले अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।शिकायतकर्ता दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्या ने 2007 में इलाहाबाद पश्चिम से विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, तो उन्होंने हिंदी साहित्य सम्मेलन से दो अंक पत्र और एक इंटरमीडिएट (प्लस II) प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, जिसे किसी भी शैक्षिक बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सम्मेलन की डिग्री और सर्टिफिकेट मान्य नहीं हैं।











Leave a Reply