Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

चालक को झपकी लगने से रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिरा ट्रेलर, एक की मौत, तीन घायल

चालक को झपकी लगने से रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिरा ट्रेलर, एक की मौत, तीन घायल 

उतरांव थाना क्षेत्र के एकडला हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर पलट गई। ट्रेलर में बैठे जेसीबी आपरेटर की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। नोएडा से पटना के लिए जेसीबी लाद कर जा रही ट्रेलर गुरुवार सुबह लगभग छह बजे के करीब एकडला हाईवे पुलिया पर पहुंचा ही था कि अचानक चालक को झपकी आ जाने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे जाकर पलट गई। वही ट्रेलर में बैठे जेसीबी ऑपरेटर राहुल कुमार (27) पुत्र अजब सिंह निवासी मलकपुर अनूपशहर बुलंदशहर की मौके पर मौत हो गई।ट्रेलर चालक जावेद निवासी झारखंड व खलासी साहिल व असदुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *